
जमशेदपुर : वैश्विक संकट के इस दौर में पूर्वी सिंहभूम जिले के राशनिंग विभाग से अच्छी खबर आ रही है. जहां जिले के एसओआर नवीन कुमार ने शुक्रवार को धान अधिप्राप्ति के अंतिम दिन के प्राप्त डेटा के आधार पर बताया कि जिलें में आज अंतिम दिन तक कुल 7 लाख 19 हजार क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हुई है. वहीं उन्होंने बताया कि इनमें से 6 लाख 51 हजार क्वींटल धान मिलों में भेज दिए गए हैं, जिनमें से साढ़े 500 क्विंटल चावल तैयार हो चुके हैं. वहीं उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर एफसीआइ के माध्यम से 70 हजार बोरा मिलों को पहुंच चुका है जबकि करीब 20 हजार बोरियां जल्द ही पहुंचने वाली हैं.
वहीं उन्होने जिले में जरूरतमंदो के लिए चल रही योजनाओं पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि जिले में कुल 101 केंद्र संचालित हो रहे हैं. जहां प्रतिदिन दो हजार जरूरतमंदो को भोजन कराया जा रहा है. साथ ही क्वारेंटाइन सेटरों में भी राशन उपलब्ध कराया जा रहा है. एसआरओ ने बताया कि जिले के सभी लाभुकों को मार्च से लेकर अप्रैल तक का राशन मुहैया करा दिया गया है. जल्द ही जून महीने का राशन भी वितरित कर दिया जाएगा. साथ तही दाल और गेहूं बांटने का काम जारी है. वहीं एक जून से इसमें तेजी लाने की बात कही.






