
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगाँव थाना क्षेत्र के तरतरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम रिटुसाई ग्रामीण मुंडा के भाई की हत्या कर शव को गांव के नजदीक सड़क के समीप फेंक दिया. रिटुसाई गांव के ग्रामीण मुंडा के छोटे भाई मुन्ना तिरिया उम्र लगभग 24 वर्ष ( पिता बुधराम तिरिया) को अज्ञात लोगों ने गुरुवार देर रात को हत्या कर शव गांव के समीप सड़क किनारे फेंक दिया. मृतक मुन्ना तिरिया की पत्नी माइलो तिरिया ने बताया कि उसके पति शाम लगभग 6 के करीब घर से हड़िया पीकर निकला था. देर रात होने तक वह नहीं घर आया तो वह अपने पति के बड़े भाई देवेन्द्र तिरिया को इसकी सूचना दी. उनके द्वारा काफी खोजबीन किया गया, लेकिन कोई खबर नहीं मिला. वे लोग सोचे कि वह कहीं चला गया होगा, परंतु शुक्रवार सुबह में घर से कुछ दूर एक शव पड़ा हुआ था.

सभी को डर था कि बाहर से आए अनजान मजदूरों का कोरोना वायरस के कारण कहीं उनकी मौत तो नही हुई है, जिसके कारण कोई भी उनके समीप नहीं जा रहा था, पर वह और परिवार के द्वारा समीप जाकर देखने पर पता चला कि उनके पति का शव पड़ा हुआ है जिसमें शरीर के कई जगहों से खून का बहाव हो रहा था, सिर पर गहरा चोट था और आंख के समीप भी गहरा चोट था एवं पूरा शरीर पर झाड़ियों के जख्म का निशान दिखाई दे रहा था. इसके अलावे उनके गुप्तांग से खून बह रहा था. ग्रामीण मुंडा एवं मृतक के बड़े भाई देवेन्द्र तिरिया ने बताया कि शव का पहचान होने के बाद वे लोग ने आस-पड़ोस में उनका चप्पल आदि खोजने लगे तो सड़क किनारे चट्टान के ऊपर(हुडी़) मे उनका खैनी, हेडफोन और झाड़ियों में शव घसीटने का निशान दिखाई पड़ रहा था.
इसे आशंका जताई जा रही है कि उनके भाई को ऊपर झाड़ियों में मारकर घसीटते हुए नीचे लाकर फेंका गया है और उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में उनके माता सुपनी तिरिया को डायन बिसाही के आरोप में गांव के ही युवक बुधराम तिरिया द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी, जो अब चाईबासा मंडल कारा में बंद है. पंचायत मुखिया एवं ग्रामीण मुंडा के द्वारा इसकी सूचना मंझगांव थाना प्रभारी अकिल अहमद को दिया गया. मंझगांव पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दी है. वहीं थाना प्रभारी शकील अहमद ने बताया कि हत्या या दुर्घटना का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा. अगर इनकी हत्या की गई है तो जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाकर जांच कर रही है. घटना को लेकर गांव में शोक की लहर है. घटना की सूचना मिलने पर मामले की जांच को लेकर जगन्नाथपुर एसडीपीओ प्रदीप उरांव घटनास्थल पहुंचकर मामले का जांच करते हुए मृतक के पत्नी से पूछताछ किया गया.






