
Chakuliya : Covid-19 के संक्रमण को लेकर जहां सभी डरे और सहमे हुए हैं. सभी अपनी अपनी सुरक्षा के लिए काम कर रहे है वही प्रखंड के सभी लोगों की सुरक्षा में बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी और चिकित्सा पदाधिकारी जुटे हुए हैं. सभी पदाधिकारी कोरोना योद्धा के रूप में खुद को जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा कर रहे हैं.
इस दिशा में नपं के उपाध्यक्ष सुमित लोधा के आग्रह पर चाकुलिया के समाजसेवी युवा नटवर अग्रवाल ने सभी पदाधिकारी के आवास पर जाकर आवास को सेनिटाइजिंग किया गया और सीएचसी परिसर में भी सेनिटाइजर का छिड़काव किया गया. इस संबंध में नपं के उपाध्यक्ष सुमित लोधा ने कहा कि इस तरह की कार्य भी जारी रहेगा.कहा कि उनका और नटवर अग्रवाल का प्रयास है की अनुमंडल स्तर पर सभी पदाधिकारी के आवास को सेनिटाइजिंग किया जाए. कहा कि पदाधिकारी सुरक्षित होगें तो ही हम सब सुरक्षित रह पाएगें.







