
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम अंतर्गत खूंटपानी प्रखण्ड में प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन करने के लिए भवनों का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, प्रखंड समन्वयक, 14वे वित्त तथा प्रखंड स्तरीय अन्य कर्मचारी और पदाधिकारी ने किया। बाहरी राज्यों से खूंटपानी प्रखंड आने वाले सभी प्रवासियों को क्वारंटाइन करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस क्रम में विभिन्न स्कूल व पंचायत भवनों का दौरा किया गया और बिजली, पेयजल, भोजन व शौचालय की उचित व्यवस्था का भी मुआयना किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी खूंटपानी सुनीला खलखो ने बताया कि सभी प्रवासियों की सूची तैयार की जा चुकी है और जल्द ही उन्हें उचित व्यवस्था के साथ क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी खूंटपानी रवि कुमार आनंद, थाना प्रभारी पंड्रशाली, प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखण्ड समन्वयक 14वां वित सह पुलिस टीम उपस्थित थे।







