
Bahragoda : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के चिंगड़ा पंचायत की लाधनाशोल गांव निवासी नेत्रा गोप (55) की बिजली की चपेट में आकर मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार नेत्रा गोप सुबह 11 बजे धान झाड़ने के लिए मसीन चालू करने के लिए इलेक्ट्रिक बोर्ड से तार जोड़ रहा था. बिजली तार नंगा होने के कारण वह करेंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा. परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस बुलाकर बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओपी चौधरी ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर बहरागोड़ा पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है.







