
जमशेदपुर : जमशेदपुर के दो कंटेन्मेंट जोन में हंगामा हुआ. सुबह में 15 दिन से ज्यादा का समय हो जाने के बावजूद कंटेन्मेंट ज़ोन को नही खोलने को लेकर लोगों ने हंगामा किया. इस हंगामा की खबर पाकर जमशेदपुर के बीडीओ मौके पर पहुंचे. गोविंदपुर के लोगो को समझाया कि अभी वहां 6 लोग पॉजिटिव आये हैं जो पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं जिस कारण कंटेन्मेंट ज़ोन को अभी समाप्त नही किया जा सकता है. इस पर लोगो ने कहा कि एक परिवार का लोग में एक दिल का रोगी है तो एक बुजुर्ग है तो समय लगेगा तो क्या पूरा गोविंदपुर का एरिया सील ही रहेगा. परिवार को सील रखकर इलाज कराए और अब 15 दिन से ज्यादा का समय हो गया है जिस कारण इसको खोला जाए. इस पर बीडीओ ने जमशेदपुर डीसी से बात की जिसके बाद बीडीओ ने आश्वासन दिया कि दो दिन और सील रहेगा और रविवार तक इसको खोल दिया जाएगा अगर सबकुछ ठीक रहा तो. इस पर लोग माने और लौट गए.

मानगो में हंगामा
मानगो दाईगुट्टू के कंटेंटमेंट जोन में खाना का सामान लेकर गुरुवार को भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचे. भाजपा नेता ने बताया कि दूरभाष में लोगो ने बताया कि सरकार द्वारा उनकी गली में किसी प्रकार का खाद्य सामग्री नहीं दिया जा रहा है और ना ही वे लोगों को बाहर निकलने दिया जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. थानेदार ने कहा कि यह कार्य उनका नहीं है. नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी से बात कीजिए. इसके बाद नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को व्हाट्सएप में पूरी जानकारी दी और उनको लगा कि लोगों को राहत सामग्री दे दी होगी परंतु गुरुवार की सुबह फिर लोगों ने फोन किया कि हमें कुछ भी सुविधा सरकार द्वारा नहीं दी गई है. इसके बाद भाजपा नेता विकास सिंह अपनी क्षमता के अनुसार अपने सहयोगियों के साथ जाकर उन लोगों को खाद्य सामग्री और मास्क देने का काम किया. मौके पर मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर धनेश्वर यादव उपस्थित थे. उन्होंने भाजपा नेता को रोका और कहा कि लोगों ने मुझे राशन नहीं मिलने की शिकायत की है. मैं वरीय अधिकारी को इसकी जानकारी दे दी है, लेकिन वरीय अधिकारी के द्वारा मुझे राशन दिया जाएगा तब तो मै इनलोगों को राशन दूँगा, इस पर विकास सिंह गुस्सा होते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई. सिटी मैनेजर ने कहा कि आधे घंटे के अंदर मानगो नगर निगम के द्वारा राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा. इस दौरान हंगामा की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके बाद अनाज और समान बांटकर लौट गए. इस दौरान विकास सिंह के साथ कन्हैया ओझा ,गोपाल यादव, अंकेश श्रीवास्तव, विजेंदर सिंह, दुर्गा दत्ता, अजय मंडल ,जगदीश तिवारी,मुख्य रूप से शामिल हुए.






