
जमशेदपुर : भारतीय जन मोर्चा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी आकाश कुमार तारा अपने समर्थकों के साथ भारतीय जन मोर्चा में आस्था रखते हुए संगठन में शामिल हुए। आकाश कुमार तारा को भारतीय जन मोर्चा के जमशेदपुर महानगर के संयोजक रामनारायण शर्मा एवं कोल्हान के संयोजक संजीव आचार्य ने संयुक्त रूप से पार्टी में शामिल कराया। तत्पश्चात आकाश कुमार तारा एवं उनके समर्थकों ने बुके देकर जमशेदपुर महानगर के संयोजक राम नारायण शर्मा जी एवं संजीव आचार्य का स्वागत किया। आकाश कुमार तारा के साथ शामिल होने वाले मुख्य रूप से कमल किशोर, राहुल शर्मा, संतोष कुमार, आशीष कुमार, राहुल सिंह, अजय कुमार मुख्य थे। जमशेदपुर महानगर के संयोजक राम नारायण सिंह ने कहा विधायक सरजू राय के प्रति दिन-प्रतिदिन जनता का झुकाव बढ़ता जा रहा है। संजीव आचार्य ने कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय जन मोर्चा झारखंड में एक सशक्त संगठन के रूप पर विधायक सरजू राय के नेतृत्व में नया इतिहास लिखेगा। सरयू राय हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार के विरोध जो लड़ाई लड़ने वाले जेपी लोहिया के सपनों को आगे बढ़ाने वाले वर्तमान में एकमात्र समाजवादी नेता हैं। कार्यक्रम में भारतीय जन मोर्चा के जुगसलाई विधानसभा के संयोजक भास्कर मुखी, सुबोध श्रीवास्तव, जोगिंदर सिंह, कृष्णा बनर्जी समेत पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।






