• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, June 17, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

लौहअयस्क का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध चला चाईबासा पुलिस का डंडा, बड़ा जामदा ओपी क्षेत्र में कोर मिनरल्स प्लांट से 750 टन अवैध लौह आयस्क जब्त, दो गिरफ्तार, छह के विरुद्ध मामला दर्ज

लौहअयस्क का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध चला चाईबासा पुलिस का डंडा, बड़ा जामदा ओपी क्षेत्र में कोर मिनरल्स प्लांट से 750 टन अवैध लौह आयस्क जब्त, दो गिरफ्तार, छह के विरुद्ध मामला दर्ज
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

संतोष वर्मा / चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में गुवा थाना अंतर्गत बड़ाजामदा ओपी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से लौह आयस्क का खनन किये जाने को लेकर चाईबासा पुलिस का डण्डा आयरन ओर का अवैध कारोबार करने वाले लौह आयस्क माफियाओं के विरुद्ध चला। इस दौरान चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और दो आयरन चोरों को गिरफ्तार भी किया गया है, जबकी इस अवैध कोरोबार का मुखिया डेबरा पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है। वहीं पुलिस ने 750 टन लौह आयस्क बरामद भी किया है। ज्ञात हो कि चाईबासा पुलिस, जिला खनन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर आसूचना संकलन कर तदनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में आयरन ओर के अवैध खनन, भंडारण, उठाव व परिवहन के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चला रहे हैं। बड़ा जामदा ओपी क्षेत्र गुवा थाना, नोवामुण्डी थाना तथा किरीबुरू थाना क्षेत्रों में भी खनन विभाग चाईबासा एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से स्थानीय थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से आयरन ओर का खनन परिवहन एवं उठाव की रोकथाम हेतु लगातार छापामारी की जा रही है एवं आसूचना संकलन कर आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है। जिला खनन विभाग चाईबासा के अधिकारियों के सहयोग से उक्त सभी क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखी जा रही है। बड़ा जामदा ओपी क्षेत्र मे लौह अयस्क के अवैध खनन व परिवहन की रोकथाम करने हेतु क्षेत्र भ्रमण कर रही स्थानीय पुलिस बड़ा जामदा ओपी को सूचना मिली कि ओपी क्षेत्र के कोर मिनरल्स के नीचे स्थित प्लॉट( जमीन)पर अवैध रूप से लौह अयस्क खुदवाकर बेचने के उदेश्य से भंडारण किया जा रहा है। इस मामले की सूचना मिलने पर इस संदर्भ में उपायुक्त से समन्वय स्थापित कर एक संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल में खनन निरिक्षक गणेश चन्द्र परिड़ा, किरीबुरू एसडीपीओ डॉ हीरा लाल रवि, शिवपूजन बहेलिया, पुलिस निरीक्षक किरीबुरू अंचल, सोभनाथ सोरेन, ओपी प्रभारी बड़ा जामदा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे। मामले की जांच के क्रम में कोर मिनरल्स के पास प्लॉट पर पहुंचा तथा भंडारण किया गया अवैध लौह अयस्क करीब 750 टन को छापामारी दल द्वारा जप्त किया गया। लौह अयस्क के अवैध भंडारण करने वाले व्यक्तियों की पहचान की गयी जिसमें उक्त जमीन ( प्लॉट ) का मालिक जॉनसन पूर्ति जो टंकुरा गांव , बड़ा जामदा व राकेश ठाकुर जो बड़ा जामदा के अलावा मझगाँव निवासी मो शाहिद एवं डेबरा घटना में मुख्य रूप से शामिल हैं। प्रारम्भिक जांच के क्रम में उक्त चार लोगों सहित मंटू सिंह जेसीबी चालक एवं जेसीबी मालिक कुल छः लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। स्थानीय पुलिस द्वारा जॉनसन पूर्ति एवं राकेश ठाकुर की गिरफ्तारी की गयी है । इनके द्वारा लौह अयस्क का अवैध भंडारण कर लाभ कमाने के उदेश्य से अन्यत्र बेचने का प्रयास करने की बात स्वीकार की गयी है। उक्त अवैध व्यापार को रोकने हेतु खनन विभाग, चाईबासा एवं स्थानीय प्रशासन के साथ पुलिस मिलकर अन्य क्षेत्रों में भी छापामारी कर रही है। सत्यापन व आसूचना संकलन की कार्यवाही खनन विभाग चाईबासा एवं स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर स्थानीय पुलिस जारी रखेगी यदि गुवा, नोवामुण्डी , बड़ा जामदा ओपी एवं किरीबुरू थाना या अन्य किसी भी थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से लौह अयस्क का खनन एवं परिवहन करते हुए पाया जाता है तो उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। आयरन ओर चोरी मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों में जॉनसन पूर्ति व राकेश ठाकुर शामिल हैं. इनके खिलाफ गुवा ( बड़ा जामदा ) थाना में मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENT
Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur sikh samaj- 21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, सुविख्यात रागी बीबी जसप्रीत कौर पटियाला वाले की गुरुवाणी रसधारा में संगत होगी निहाल
खबर

jamshedpur sikh samaj- 21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, सुविख्यात रागी बीबी जसप्रीत कौर पटियाला वाले की गुरुवाणी रसधारा में संगत होगी निहाल

June 17, 2026
Jamshedpur police action : सोनारी की कुख्यात अपराधी चटनी डॉन गिरफ्तार, लड़की होकर अपराधी कर रही अपराध
खबर

Jamshedpur police action : सोनारी की कुख्यात अपराधी चटनी डॉन गिरफ्तार, लड़की होकर अपराधी कर रही अपराध

June 17, 2026
West Bengal jahangir khan lockup issue- जहांगीर खान को लॉकअप से छुड़ाने के लिए थाने पर हमला, 8 गिरफ्तार, टीएमसी नेता की पत्नी निकली मास्टरमाइंड
खबर

West Bengal jahangir khan lockup issue- जहांगीर खान को लॉकअप से छुड़ाने के लिए थाने पर हमला, 8 गिरफ्तार, टीएमसी नेता की पत्नी निकली मास्टरमाइंड

June 17, 2026
Next Post
चाकुलिया : बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर विधायक ने किया माल्यार्पण

चाकुलिया : बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर विधायक ने किया माल्यार्पण

एक ऐसा गांव है जहां ग्रामीण पेड़ पर मोबाइल टांगकर करते है रिंग बजने का इंतजार

एक ऐसा गांव है जहां ग्रामीण पेड़ पर मोबाइल टांगकर करते है रिंग बजने का इंतजार

सरकारी महकमा का अनोखा अंदाज, धालभूमगढ़ के नुआग्राम में राशन कार्ड से अधिकांश महिलाओं का नाम गायब

सरकारी महकमा का अनोखा अंदाज, धालभूमगढ़ के नुआग्राम में राशन कार्ड से अधिकांश महिलाओं का नाम गायब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur sikh samaj- 21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, सुविख्यात रागी बीबी जसप्रीत कौर पटियाला वाले की गुरुवाणी रसधारा में संगत होगी निहाल

Jamshedpur police action : सोनारी की कुख्यात अपराधी चटनी डॉन गिरफ्तार, लड़की होकर अपराधी कर रही अपराध

West Bengal jahangir khan lockup issue- जहांगीर खान को लॉकअप से छुड़ाने के लिए थाने पर हमला, 8 गिरफ्तार, टीएमसी नेता की पत्नी निकली मास्टरमाइंड

Tata steel ld 2 blood donation : टाटा स्टील के एलडी 2 में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, महिलाओं समेत काफी संख्या में कर्मचारियों ने किया रक्तदान

jharkhand Rajya Sabha Election- राज्यसभा चुनाव महासंग्राम 18 को, एनडीए विधायक रेडिशन ब्लू व महागठबंधन विधायक बीएनआर में जुटे, रणनीति तैयार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur sikh samaj- 21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, सुविख्यात रागी बीबी जसप्रीत कौर पटियाला वाले की गुरुवाणी रसधारा में संगत होगी निहाल

Jamshedpur police action : सोनारी की कुख्यात अपराधी चटनी डॉन गिरफ्तार, लड़की होकर अपराधी कर रही अपराध

West Bengal jahangir khan lockup issue- जहांगीर खान को लॉकअप से छुड़ाने के लिए थाने पर हमला, 8 गिरफ्तार, टीएमसी नेता की पत्नी निकली मास्टरमाइंड

Tata steel ld 2 blood donation : टाटा स्टील के एलडी 2 में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, महिलाओं समेत काफी संख्या में कर्मचारियों ने किया रक्तदान

jharkhand Rajya Sabha Election- राज्यसभा चुनाव महासंग्राम 18 को, एनडीए विधायक रेडिशन ब्लू व महागठबंधन विधायक बीएनआर में जुटे, रणनीति तैयार

Tata steel recruitment : टाटा स्टील में अप्रेंटिस की सीधी बहाली बंद, टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड में बहाली के लिए मांगा गया आवेदन, टाटा स्टील के कर्मचारियों के बच्चे ऐसे कर सकते है आवेदन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News