
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड के पगदा-भुइयसिंनान गांव के निवासी विश्वनाथ हांसदा हांसदा के पुत्र राजेश हांसदा ने मैट्रिक परीक्षा में 479 (95.8%) अंक अर्जित कर पूर्वी सिंहभूम जिले का टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है और अपने जिला का नाम रौशन किया है. राजेश ने डिमना स्थित सिद्ध कान्हो शिक्षा निकेतन हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की है. इस मेधावी छात्र से मिलने के लिए गुरुवार को युवा नेता सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी उनके आवास पर पहुंचे। राजेश को कुणाल षाड़ंगी ने अंगवस्त्र, गुलदस्ता भेंट कर और मुँह मीठा करवाकर कर सम्मानित किया. उनके आगे भी पढ़ाई में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया. ईंटर की पढ़ाई करने के दौरान 700 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति मिलेगी.
कुणाल की पहल पर अमेरिकी संस्था लीली फाउंडेशन छात्रवृत्ति दैगा. राजेश के पिता ड्राइवर हैं और माता गृहणी हैं. जब कुणाल उनके घर पहुंचे तो उनकी माता गाय चराने गई थी. राजेश आगे जाकर बैंकिंग सेवा में जाना चाहते हैं. कुणाल ने राजेश की बात लीली फांउडेशन के भारतीय प्रतिनिधि से करवाई और उन्होंने राजेश को आश्वस्त किया कि बैंकिंग परीक्षा की तैयारी के लिए भी भविष्य में लैपटॉप समेत कई अन्य सुविधाएं भी संस्था द्वारा उन्हें उपलब्ध करवाई जायेगी, जिसके लिए जल्द ही उनका साक्षात्कार होगा. इंटर में अगर उनका रिजल्ट फिर से बेहतर रहा तो फाउंडेशन स्नातक की पढ़ाई के लिए उन्हें 2000 रुपये प्रति माह देगा. कुणाल साथ जिप सदस्य सपन महतो, बोड़ाम मण्डल अध्यक्ष दत्ता, भाजपा नेता विकास सिंह, निर्मल चंद्र महतो, हेमंत कुमार महतो, लक्ष्मण महतो, महानंद महतो समेत ग्रामवासी उपस्थित थे.







