
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला का तबादला का राष्ट्रीय नाराणी सेना ने विरोध किया है. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रंजू झा के नेतृत्व में इस तबादला का विरोध किया गया है. रंजू झा ने कहा है कि रविशंकर शुक्ला के तबादला से अच्छा संदेश नहीं गया है. लोग यह समझ नहीं पा रहे है कि राज्य सरकार ने कोरोना जैसे संक्रमणकाल के बीच बेहतर काम कर रहे डीसी का क्यों तबादला कर दिया. वैसे उपायुक्त सूरज कुमार अच्छे प्रशासक है, बावजूद लोगों को यह बात समझ में नहीं आ रहा है कि एक साल के अंदर डीसी का तबादला क्यों किया गया. राज्य सरकार आखिर क्या संदेश देना चाहती है. समय से पहले एक अच्छे और कर्मठ प्रशासक का तबादला करना गलत है. राज्य सरकार को यह तबादला वापस लेना चाहिए. वैसे राष्ट्रीय नारायणी सेना ने रविशंकर शुक्ला को सम्मानित भी ककयिा है. इस मौके पर रंजू झा के अलावा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला महामंत्री सुनिता सिंह, जिला महामंत्री सिवांतो, महिला जिला अध्यक्ष सुनिता सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.

















