
जमशेदपुर : कोरोना काल में राशन की कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रही है. वैसे इस कालाबाजारी पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार प्रशासन छापेमारी कर रहा है. वहीं आज पोटका के विधायक संजीव सरदार परसुडीह स्थित एफसीआई गोदाम पहुंचे. जहां औचक निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली. आपको बता दें कि 4 जुलाई को वितरण होने वाला अनाज अब तक नहीं वितरण हुआ है. जिसके बाद स्थानीय संवेदक पर एफआईआर दर्ज किया गया है. उधर इस मामले को लेकर विधायक ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामला 3 राशन दुकानदारों का नहीं है. 25 से 30 ऐसे राशन दुकानदार है जिनको संवेदक द्वारा चावल नहीं दिया गया और उस चावल की कालाबाजारी कर दी गई. इस सूचना के बाद विधायक खुद परसुडीह स्थित आईएफसी गोदाम पहुंचे और मामले की जांच की, और पाया कि वाकई में चावल का उठाव नहीं हुआ है. अब यह मामला कालाबाजारी का है या उठव नहीं हुआ है इस पर विधायक कुछ बोलने को तैयार नहीं है. फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही हैं.
















