
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने नयी स्वीकृत योजनाओं का संचालन करने के लिए रोजगार सेवक को लक्ष्य दिया गया. साथ ही रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की योजनाओं को स्वीकृत कराते हुए यथाशीघ्र कार्य आरंभ करने का निर्देश दिया है. इस क्रम में प्रत्येक पंचायत में कम से कम 250 मजदूरों को प्रतिदिन रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, रोजगार सेवक समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







