
जमशेदपुर : कोरोना माहामारी के कारण सरकारी दफ्तरों का काम-काज प्रभावित होने के कारण शहर के कई औद्योगिक इकाइयों की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद भी प्रदूषण जांच नहीं हो सका है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बार्ड की ओर से प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट की वैधता 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है. बाता दें कि जिन औद्योगिक इकाइयों की वैधता 31 मार्च, 31अप्रैल, 31मई, 31जून व 31जुलाई तक थी, उसे बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दिया गया है. संबंधित वैधता 31 अगस्त तक स्वत: मान्य होगी.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







