
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल के जगन्नाथपुर पंचायत के उरांव साईं गांव में एक सहिया व सेविका समेत एक ही परिवार के आठ सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल भेज दिया गया है. कोरोना मारीज मिलने के बाद प्रशासन की ओर से उरावं साईं को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. जगन्नाथपुर अनुमंडलाधीकारी स्मृति कुमारी ने इस बता की पुष्टि की हैं. उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देश के आधार पर उरावं साईं को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरे बस्ती को सील कर दिया गया है. स्थानीय प्रशासन की ओर से लोगों को जरूरत की सभी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि यह भी जानकारी मिल रही है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज पिछले कुछ दिनों में कई बार बैंक ऑफ इंडिया शाखा जगन्नाथपुर में पैसा निकालने गए थे. जिस कारण बैंक को सैनेटाईज करने समेत बैंक कर्मियों की कोरोना जांच की जाएगी. कंटेनमेंट जोन में एक दंडाधिकारी को नियुक्त कर दिया गया है. जिला प्रशासन के पास जवानों की कमी के कारण कंटेनमेंट जोन में स्थाई रूप से जवान को तैनात नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस क्षेत्र मे लगातार गस्ती करती रहेगी. वहीं सडकों पर आम दिनों जैसा चहल-पहल देखने को नहीं मिला. क्षेत्र में एक साथ इतना मरीज मिलने के बाद लोगों में भय का माहौल ब्याप्त है. लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं. जानकारी के अनुसार अबतक 228 लोगों की जांच हुई है, जिसमें कुल 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है.

दूसरी ओर पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जगन्नाथपुर बाजार समिति के अध्यक्ष रतन निषाद व सचिव शामी अफरोज की संयुक्त अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया की आवाश्यक सामग्री जैसे किराना, राशन दुकान, फल व दूध की दुकानें गुरुवार की सुबह 7 से 10 बजे तक खुली रहेंगी. बाकी अन्य सभी दुकानें अगले 10 दिनों तक पूर्ण लॉकडाउन यानी बंद रहेंगी. इस बंद से अलग रखते हुए मेडिकल दुकान को पूर्ण रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है. मेडिकल दुकाने बंद नहीं रहेंगी. इस फैसले पर जगन्नाथपुर के सभी दुकानदारों ने अपनी सहमदी दे दी है और कहा गया कि लॉकडाउन का अनुपालन करें और घर में रहें. अपने तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें. कोरोना को हराने के लिए घर में रहें सुरक्षित रहें और जिला प्रशासन का सहयोग करें. इस आश्य की जानकारी जगन्नाथपुर बाजार समिति के पदाधिकारियों द्वारा जगन्नाथपुर अनुमंडलाधिकारी स्मृता कुमारी और थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक को जानकारी दे दी गई है.








