
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के झीकपानी प्रखंड मुख्यालय में स्थित झीकपानी एसीसी सीमेंट प्लांट में एक ठेका मजदूर की सोमवार को मौत हो गई थी. इसी मामले को लेकर मंगलवार को ठेका मजदूर मजदूर के शव के साथ एसीसी सीमेंट प्लांट का गेट जाम कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे ठेका मजदूरों को पुलिस ने रोका, एसीसी प्लांट गेट पहुंचने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया है. सीमेंट प्लांट में कल एक मजदूर हो गयी थी.

मुआवजे को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान मजदूर एसीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. मजदूरों का आरोप है कि झींकपानी एसीसी सीमेंट प्लांट प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक ठेका मजदूर सुकरा गोप की प्लांट में ही मौत हो गई.
इस घटना में पेलोडर के ऑपरेटर की लापरवाही भी सामने आयी है. घटना के बाद पुलिस प्लांट पहुंची और मजदूर के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. ठेका मजदूर की मौत के बाद मजदूर संघ एसीसी प्रबंधन से 20 लाख मुआवजा और नौकरी देने की मांग कर रहा है. घटना के संबंध में बताया गया कि सोमवार की सुबह एसीसी प्लांट में हॉपर मशीन के पास ठेका मजदूर सुकरा पहले से काम कर रहा था. उसी समय एक पेलोडर हॉपर मशीन में स्लैग अनलोड करने लगा, उसी स्लैग में दबने से मजदूर की मौत हो गयी.







