
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला के पंड्राशाली ओपी क्षेत्र के बड़ा थोलको के पास मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. एक बच्चा छोटा थोलको और दो भोईया गांव के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि एक ट्रक अहले चाईबासा से सरायकेला की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी. जिसके चपेट में आने से 12 वर्षीय दुर्गा लोहार छोटा थोलको निवासी की घटना स्थाल पर ही मौत हो गई, जबकी भोईया निवासी दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनकों घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमीक उपचार के बाद जमशेदपुर टीएमएच रेफर कर दिया.

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चाईबासा-सरायकेला मुख्यमांर्ग को करीब दो घंटे तक जाम रखा. सडक जाम की खबर मिलते ही डीएसपी अरविंद पांडेय व मुफ्फसिल थाना प्रभारी तथा सरायकेला पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर सडक से हटाया. ट्रक चालक व खलासी दोनों मौके से फरार हैं. ट्रक को पुलिस अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार तीनों बच्चें रक्षाबंधन के लिए अपने मामा घर आये थे. तीनों बच्चे सुबह सडक पार कर रहे थे तभी ट्रक की चपेट में आ गए. घटना के बाद मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीण सडक पर आ गए और मुआवजे की मांग को लेकर सडक जाम कर दिया. जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर खुटपानी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुख्यालय पुलिस उपाधिक्षक अरविंद पांडेय और मुफ्फसिल थाना प्रभारी आशुतोष कुमार तथा सरायकेला पुलिस पहूंच कर मामले की जानकारी ली और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए लोगों को सडक से हटाया. बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को दस हजार रुपये प्रशासन की ओर से दी गई.







