
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत के जामडोल गांव स्थित पेपर मिल में मजदूरों की समस्याओं को लेकर गुरूवार को विधायक समीर महंती ने पेपर मिल के मैनेजर विजय कुमार के साथ बैठक की. बैठक में मजदूरों ने कहा कि मिल के एचआर के व्यवहार से मजदूर खुश नही है, समय पर मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नही किया जाता है जिससे उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न होती है. कहा कि स्थानीय मजदूरों को मिल में प्राथमिकता के आधार पर काम दिया जाय, मजदूरों की समस्या से अवगत होकर विधायक ने मिल के मैनेजर से कहा कि मजदूरों के बीच बेतन भुगतान करने की एक तिथि तय करे और उसी तिथि पर भुगतान करें. विधायक ने कहा कि कोरोना संक्रमण में स्थानीय मजदूर बेरोजगार हो रहे हैं, महामारी के मद्देनजर स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर मिल में काम दे ताकि क्षेत्र से लोगों का पलायन रूक सके. मौके पर मिल मैनेजर ने विधायक को आश्वस्त किया की उनके द्वारा सुझायें गये पहलु पर जल्द अमल किया जायेगा. मौके पर श्याम मांडी,माझो मुर्मू,गौतम दास, परमेश्वर महतो,उत्पल महतो,प्रदीप महतो,राकेश मोहन्ती,पिंटू दास,पिकलु महतो,हबला गिरी,बादल सिंह,गुणाधर महतो,पंकज महतो,प्रसाद सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.







