
Jamshedpur : राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव बल्लभ के जन्म दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में टेल्को स्थित उनके आवास पर जन्मदिन मनाया गया. सबसे पहले केक काट कर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी ने उनके अब तक जीवन में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला एवं उनके जीवन के संघर्ष से सभी ने प्रेरणा लेने की शपथ ली. कहा गया कि गौरव बल्लभ बहुत ही कम समय में जमशेदपुर की जनता के बीच में अपनी जगह बना ली.
वक्ताओं ने कहा कि लोगों के प्यार और आशीर्वाद की वजह से आज लाखो दिलों में अपनी जगह बनाई है. इस अवसर पर कई वरीय नेताओं ने अपने व्यक्त किये. इस अवसर पर कांग्रेस के अनुशासन समिति के को-ऑर्डिनेटर रियाजुद्दिन खान, मजदूर नेता एफसीआई श्रमिक यूनियन के राष्ट्रीय सहायक सचिव पुरुषोत्तम महतो, अरुण सिंह, मनोज सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, जागीर यादव, सिंध कुमार, सुरेश राय, सुबोध सिंह, संजय सिन्हा, अरविन्द श्रीवास्तव (बबुआ जी), बीरेन्द्र यादव, आरएन सिंह, संजय सिंह, आशुतोष सिंह, आदिल समेत अन्य लोग उपस्थित थे.








