
Chaibasa : टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से नोवामुंडी के आरबीसी गर्ल्स स्कूल में एक समारोह का आयोजन गुरु कोल लाको बोदरा को उनकी 101 वीं जयती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील ओएमक्यू डिवीजन के जेनरल मैनेजर अतुल भटनागर , जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सोरेन, टाटा स्टील के सीएसआर हेड अनिल उरांव व तुलसीदा गणवीर उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने आरबीसी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ गुरु कोल लाको बोदरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह के बाद टाटा स्टील के सीनियर लीडरशिप ने विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए गुरु कोल लाको बोदरा के योगदान पर प्रकाश डाला। गुरु कोल लाको बोदरा आदिवासी ‘हो ‘ समुदाय की भाषा की लिपि वारंग क्षिति लिपि के जनक थे। टाटा स्टील फाउंडेशन हर वर्ष समुदाय के लोगों के साथ मिल कर उनकी जयंती मनाता है।







