
Jamshedpur : 13 सितंबर को रांची में पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड प्रदेश समिति की बैठक हुई, जिसमें नयी प्रान्त समिति का चुनाव और उसकी घोषणा की गई। इसी संबंध में रविवार को परिषद की जिला समिति की एक आपातकालीन बैठक कारगिल युद्धवीर मानिक वरदा के आवास पर हुई। बैठक का आरंभ परिचय सत्र और संगठन गीत के साथ हुआ। बैठक में संगठन से नए जुड़े राजेश कुमार, निर्मल कुमार, राकेश कुमार पांडे, रमेश कुमार सिंह और सुहेल अब्बास खान का भारत माता की जय के उदघोष के साथ तालियां बजाकर स्वागत किया गया। बैठक में जिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ उसमें प्रदेश समिति के चुनाव और जिले में संगठन के सैनिक हित की लड़ाई को और धारदार बनाने का विषय उठाया गया। जिला महामंत्री अनिल कुमार सिन्हा ने उपस्थित पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए बताया कि विगत 13 सितंबर को जिस तरह जिले की संगठन इकाई को चुनाव से बाहर रखकर साजिश के तहत प्रान्त और जिले के सत्तालोलुप और पद का बंटवारा किया गया, उससे 250 से ज्यादा सदस्यों में गहरा आक्रोश, रोष और असंतोष है।
ज्ञात हो कि पूरी जिला टीम के किसी भी सदस्य को प्रदेश समिति में जगह नहीं दी गयी। यह चुनाव सामाजिक संगठन से दूर राजनीतिक पार्टियों के चुनाव जैसा हो गया। सदस्यों ने एकमत से जमशेदपुर के अपने इस संगठन को सैनिक सम्मान और सैनिकहितों के लिए समर्पित करने वाला बताया और इसे और अधिक धारदार बनाने की नई योजना और रणनीति के तहत तैयारी की जायेगी। बैठक का संचालन अनिल कुमार सिन्हा तथा जबकि धन्यवाद ज्ञापन जेडब्ल्यूओ रमेश प्रसाद शर्मा ने किया। बैठक में जितेंद्र सिंह, गौतम लाल, वेद प्रकाश, पूरी, संजीव श्रीवास्तव, चंदन झा, सत्यप्रकाश, उमेश सिंह, धीरज सिंह, निर्मल कुमार, राकेश पांडे, सत्येंद्र सिंह, विजय कुमार, योगेश्वर कुमार, विश्वजीत प्रसाद सिंह, नवीन कुमार सिन्हा, रमेश शर्मा, अजय कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, अमरदीप समद, राजेन्द्र शर्मा, एलबी सिंह, मानिक वरदा समेत कई पूर्व सैनिक उपस्थित थे।







