
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था हिंदू राष्ट्र सेना ने राज्य के डीजीपी के नाम एक ज्ञापन एसएसपी के माध्यम से सौंपा है. ज्ञापन के माध्यम से सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कौरा ने बताया है कि राज्य के स्कूलों के पास नशीले पदार्थों और मांस की बिक्री हो रही है, जिससे बच्चों की मानसिकता खराब हो रही है. बच्चे हिंसक हो रहे हैं और उनका व्यवहार भी प्रभावित हो रहा है. उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए सभी थाना क्षेत्रों में संचालित हो रहे स्कूल-कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानों के पास से पान-मसाले सिगरेट, और मांसो की बिक्री बंद कराने की मांग की है. उन्होंने इस काम में प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया है. साथ ही अपने सहयोगियों की सूची भी उपलब्ध करायी है. उन्होंने भरोसा दिलाय है, कि पुलिस- प्रशासन उनके सदस्यों का सहयोग ले सकती है, ताकि छात्रों के भविष्य को खराब होने से बचाया जा सके और हिंदुस्तानी संस्कृति की रक्षा हो सके.







