
नयी दिल्ली : Opposition to Mars : आज यानी मंगलवार की रात को मंगल ग्रह को नंगी आखों से देख सकते हैं. आज मंगलग्रह धरती के सबसे नजदीक होगा. मंगल ग्रह आज रात सबसे बड़ा, चमकीला और सुर्ख नारंगी रंग का दिखेगा. नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक ये एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जिसमें मंगल ग्रह, धरती और सूरज एक ही पाथ में होते हैं. खगोलीय भाषा में इस घटना को मंगल ग्रह का अपोजिशन कहा जाता है. प्रत्येक 26 माह में एक बार अपोजिशन की घटना होती है, जिसमें मंगल ग्रह, धरती के बिलकुल पास आ जाता है. इस दिन मंगल ग्रह सुर्ख लाल रंग का दिखाई पड़ता है. ऐसा मंगल की सतह पर मौजूद आयरन ऑक्साइड की बड़े पैमाने पर मौजूदगी की वजह से होता है. इस घटना के बाद दिसंबर 2022 को अपोजिशन की अगली घटना होगी. पिछले साल 6 अक्टूबर को ही दोनों ग्रह के पास आने की प्रक्रिया शुरु हो गयी थी.
जानें, कैसे देख सकते हैं ये अद्भुत घटना
अब आप जानना चाहेंगे कि इस अद्भुत खगोलीय घटना को कैसे देखा जा सकता है. आप अपनी छत पर जाकर इस घटना को देख सकते हैं. जैसे ही सूर्यास्त होगा मंगल ग्रह आसमान में चमकता दिखाई देगा. टेलिस्कोप की सहायता से भी इस घटना को देखा जा सकता है.






