
जमशेदपुर : हरियाणा के वल्लभगढ़ में निकिता तोमर की हत्या को लेकर देशभर में उबाल है. इधर जमशेदपुर में हिन्दू राष्ट्र सेना ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर निकिता तोमर की हत्या के लिए देश के भाजपा सांसदों सहित पीएम मोदी को जिम्मेवार बताते हुए पीएम मोदी से इस्तीफे तक की मांग कर डाली है. सेना ने पीएम को हिंदुओं की रक्षा के मामले में विफल बताते हुए लिखा है कि चोरी को आरोपी तबरेज अंसारी की हत्या को लेकर सदन में खूब हो हंगामा होता है. लेकिन एक हिंदू लड़की ने मुस्लिम युवक के प्रेम को स्वीकार नहीं किया तो बीच सड़क पर उसे गोली मार दी जाती है और देश के भाजपा सांसद से लेकर प्रधानमंत्री तक ने चुप्पी साध रखी है, जो हिंदुत्व के ऐजेंडे पर चलने की बात करते हैं. सेना ने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि राम मंदिर और आर्टिकल 370 हटाने में पीएम मोदी ने देश की जनता से किए गए वायदे निभाए. वहीं उन्होंने लव जिहाद को लेकर भी देश में ठोस कानून बनाने की मांग की है.







