
जमशेदपुर : जमशेदपुर में दिवाली को देखते हुए जगह-जगह लगायी गयी लाइसेंसी पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान एडीएम लॉ एंड आर्डर और डीएसपी सीसीआर अरविंद कुमार मौजूद थे. डीएसपी सीसीआर पहले बिष्टुपुर स्थित जी टाउन मैदान में लगायी गयी पटाखा दुकानों में पहुंचे, जहां उन्होने दुकानदारों को कई हिदायतें दी. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
उन्होने दुकानदारों से कहा कि एक बार में दुकान में 25 किलो से ज्यादा पटाखे न रखें. वहीं एक स्टॉल से दूसरे स्टाल के बीच 10 फीट की दूरी रखें. साथ ही दुकानों में अग्नि शामक यंत्र जरूर रखें, ताकि कोई अनहोनी होने पर तुरंत काबू पाया जा सके. मैदान में बिना मास्क किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाये. वहीं उन्होंने कई अन्य दुकानों के साथ-साथ बाजार में भीड़ की स्थिति का भी जायजा लिया. वहां से वे सीधे जुगसलाई में लगायी गयी पटाखा दुकानों का निरीक्षण करने भी गए.








