
मुसाबनी: मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने को लेकर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी ने मेट, ग्राम रोजगार सेवक और कनीय अभियंता के साथ बैठक की. इसमें सभी मेट द्वारा अपनी समस्या से बीडीओ को अवगत कराया गया, जिसपर उन्होंने रोजगार सेवक को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द समस्या के समाधान करने का निर्देश दिया है. सुरदा पंचायत के मेट द्वारा बताया गया कि रोजगार सेवक द्वारा मेट का मस्टर रॉल एमआईएस नहीं कराया गया है और योजना को भी बंद करा दिया गया है. इस संबंध में बीडीओ द्वारा प्रखंड कार्याक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया की इनकी समस्या को गभीरता से लेते हुए दो दिनों के अंदर समाधान करें. बताया गया कि प्रत्येक गुरुवार को पंचायत में रोजगार दिवस का आयोजन किया जाता है उसमें शिकायत पंजी में दर्ज करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा प्रखंड अंतर्गत चालू योजना की सूची और जो योजना चालू होने वाली है उसकी सूची उपलब्ध कराया गया. उपस्थित सभी सदस्यों को द्वितीय चरण के अभियान में लक्ष्य अनुरूप मानव दिवस सृजन करने का निर्देश देते हुए कैसे मानव दिवस सृजन करना है इसके बारे में चर्चा की गयी. बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, ग्राम रोजगार सेवक समेत अन्य उपस्थित थे.





