
रांची : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) डॉ रवि रंजन का काफिला झारखंड की राजधानी रांची से बिहार की राजधानी पटना जाने के दौरान हुए एक सड़क हादसे का शिकार हो गया. बताया जाता है कि चीफ जस्टिस अपने परिवार के साथ रांची से बिहार के लिए निकले थे. इसी बीच अचानक कोडरमा के गोमो के पास कारकेड की दो गाड़ियां आपस में टकरा गयी, जिससे उस कार पर सवार दो सुरक्षाकर्मी युवराज कुमार और प्रकाश थापा घायल हो गये. उनको तत्काल झुमरीतिलैया के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वैसे इस हादसे में खुद चीफ जस्टिस रविरंजन और उनके परिजनों को किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी है और सारे लोग सुरक्षित है. दो सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर शेष सारे लोग सुरक्षित है. पुलिस की ओर से आरोपी गाड़ी को पकड़ा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि काफिले में शामिल वर्ना गाड़ी और जिप्सी आपस में टकरा गयी, जिससे सारे लोग घायल हुए. वैसे पहले एक ट्रक भी खड़ी थी, जिससे बचने के चक्कर में इस तरह की घटना घटित हुई. (नीचे पढ़े सड़क हादसे में चार लोगों की मौत)

पलामू में सड़क हादसे में बिहार के चार लोगों की मौत, तिलक चढ़ाकर लौटते वक्त हुआ हादसा
झारखंड में एक अन्य बड़ा सड़क हादसा गुरुवार की देर रात को पलामू के छतरपुर स्थित एनएच 98 पर हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी. बताया जदाता है कि ये सारे लोग बिहार के औरंगाबाज के नबीनगर के रहने वाले थे, जिनकी अल्टो कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गयी. गुरुवार की देर रात करीब दो ब जे यह हादसा हुआ, जिसमें कार पर सवाल संजय प्रसाद समेत उसी परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि संजय प्रसाद अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए पलामू के डालटनगंज आये थे. मरने वालों में पिता संजय प्रसाद (55), उनके जीजा उमेश प्रसाद (50), लड़की के फुफा 445 साल के सरयू प्रसाद और 55 वर्षीय उमेश साव शामिल है. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. उनके दो लोगों के शव को किसी तरह निकाला जा सका. कार इतना भीषण तरीके से ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गया था कि कार को निकालने के लिए गैस कटर की मदद लेनी पड़ी.






