जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विद्यापति नगर में शुक्रवार को एक युवक ने स्थानीय दुकानदार रविंदर शर्मा को मारपीट कर घायल कर दिया. घटना गुरुवार देर रात की है. घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया. इधर स्थानीय लोगो ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. रविंदर के सिर पर गंभीर चोट आई है. घटना के संबंध में रविंदर ने बताया कि वह ग्वाला बस्ती में रहता है. उसकी दुकान विद्यापति नगर मेन रोड में है. गोलमुरी का रहने वाला राहुल सोफा बनाने का काम करता है. तीन दिन पहले उसने उसकी दुकान पर काम किया. जिसके लिए उसने काम के पूरे पैसे ले लिए पर काम अधूरा छोड़ दिया. गुरुवार को जब वह दुकान पर आया तो उससे बाकी के पैसो की मांग की. इसी बात पर राहुल ने बकझक शुरू कर दी और अपने कड़े से सिर पर मारकर सिर फोड़ दिया. हालांकि दोनों ने शुक्रवार को सिदगोड़ा थाना में समझौता कर लिया.






