
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के बैतालपुर गांव में कृषक पालू मांडी और सीताराम मांडी के खेत में जांच टीम द्वारा धान फसल कटनी का जांच किया गया. राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष विभिन्न खरीफ एवं रबी फसलों के कटनी का जांच विभागीय स्तर पर किया जाता है जिससे पूरे प्रखंड और जिला का धान आच्छादित रकवा का उपज का आकलन किया जाता है, इस धान फसल कटनी की जांच टीम द्वारा किया गया. जांच टीम में सहायक निदेशक भोलानाथ पांडेय, वरीय सांख्यिकी अधिकारी श्याम सुंदर कुमार, अंचल निरीक्षक पंकज कुमार, प्रखंड पर्यवेक्षक दिलीप कुमार बारिक, जनसेवक आशाराम महतो शामिल थे. पदाधिकारियों ने किसानों को धान की रखरखाव की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई.



