
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस. अभिनव की उपस्थिति में 15वें वित्त आयोग से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड सभागार में हुई. इस दौरान 15वें वित्त आयोग के योजनाओं का क्रियान्वयन कैसे किया जाना है, किन किन योजनाओं को लिया जाना है, भुगतान से संबंधित प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन किया गया. प्रशिक्षक के रूप में सहायक निदेशक(पंचायत राज) आनंद शर्मा और डीपीएम-पंचायत राज राजू झा ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इस दौरान 11 पंचायतों के मुखिया, सभी कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, सभी पंचायत सचिव, प्रभारी बीपीआरओ, प्रखंड समन्यवक पंचायत राज, 15वें वित्त आयोग के कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया गया.डीपीएम पंचायत राज द्वारा 15वें वित्त आयोग के आबद्ध, अनाबद्ध निधि से ली जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी और नेगेटिव लिस्ट के 9 बिंदुओं को विस्तार पूर्वक बताया गया.15वें वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित अनुदान मद से प्रतिबंधित कार्यों की सूची किसी भी तरह के स्थापना मद एवं वेतन(मानदेय) आदि का भुगतान नहीं किया जाएगा.
व्यक्तिगत लाभ की योजनाएं नहीं क्रियान्वित कराई जाएंगी, नये चापाकल, बोरवेल का काम नहीं किया जाएगा. यदि इस प्रकार की योजना का क्रियान्वयन आवश्यक हो तो इस संबंध में विभागीय स्तर से आदेश प्राप्त किया जाना आवश्यक होगा, विशेष परिस्थितियों को छोड़कर हाईमास्ट लाईट का अधिष्ठापन नहीं किया जाएगा. यदि इस प्रकार की योजना का क्रियान्वयन आवश्यक हो तो इस संबंध में विभाग स्तर से आदेश प्राप्त किया जाना आवश्यक है, ऐसी किसी योजना का क्रियान्वयन इस मद की राशि से नहीं कराया जाएगा, जिसका क्रियान्वयन किसी अन्य मद की राशि से किया जा रहा हो अथवा अन्य किसी मद से क्रियान्वयन हेतु चिन्हित, अधिसूचित हो, किंतु यह प्रावधान अभिशरण के माध्यम से ली गई योजनाओं पर लागू नहीं होगा. इसके अलावे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई.प्रशिक्षणकर्ताओं द्वारा उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी गई कि दिसंबर माह तक पैसा खर्च करना है और कन्वर्जेंस योजनाओं की जानकारी देते हुए क्रियाशील करने की अपील की गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अभिशरण की योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.



