
जमशेदपुर:जमशेदपुर में कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने में कोरोना के लिए जांच कराई जा रही है. इसी को लेकर शनिवार को शहर के मुख्य चौक -चौराहों में जांच अभियान चलाया गया. जो लोग बिना मास्क के घूम रहे थे उन्हें पकड़कर स्वाब लिया गया और जांच की गई. साकची चौक में बिना मास्क पहनने पर एक युवक ने जमकर हंगामा किया, युवक ने जांच टीम को सीएम से ट्वीट कर शिकायत करने की धमकी तक दे डाली. युवक ने जांच टीम पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया कि टीम ने उसे ऐसे ही पकड़ लिया. युवक का कहना था कि वह बस पानी पीकर निकला था इतने में ही टीम ने उसे पकड़ लिया, इधर जांच टीम द्वारा अचानक जांच करता देख लोगों में हड़कंप मच गया, जो लोग बिना मास्क के थे वे लोग टीम को देखकर इधर उधर भागने लगे. हालांकि फिर भी टीम ने बिना मास्क वालों को पकड़कर जांच जारी रखा. विदित हो कि शहर में फिलहाल कोरोना का प्रकोप कम है पर जिला प्रशासन कोराना की दूसरी लहर को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. ताकि आने वाले संक्रमण से बचा जा सके.





