जमशेदपुर : बागबेड़ा गांधीनगर में बागबेडा महानगर विकास समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता सुबोध झा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आर्युवेदिक स्वास्थ्य केंद्र का निशुल्क कैंप लगाने का निर्णय लिया गया. डॉ रमन ने कहा हम सभी फ्री कैंप में पूरा सहयोग करेंगे. सुबोध झा ने कहा कि कैंप में जो भी लोग आयेंगे उन सभी को मासक और सैनिटाइजर फ्री में दिया जायेगा. मेडिकल कैंप में ब्लड प्रेशर की फ्री जांच एवं सभी प्रकार की दवाइयां फ्री में दी जायेंगी. श्री झा ने कहा 29 नवंबर को बागबेड़ा के गांधीनगर दांगी समाज के हॉल में शाखा मैदान के पास प्रातः 10:00 बजे से नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन कर कार्य का शुभारंभ किया जाएगा. सुबोध झा ने बताया है कि मेडिकल कैंप को सफल बनाने के लिए संयोजक मधु राय एवं सह संयोजक युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप मिश्रा व दीपक दांगी को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. बैठक में बागबेड़ा महानगर विकास समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह, मधु राय डॉ रमन, दिलीप मिश्रा, डॉ विनोद राम, शेखर प्रताप सिंह, दीपक कुमार दांगी, सरोज दांगी एवं अन्य लोग उपस्थित थे.







