
चाकुलिया: चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय संथाली एसोसिएशन की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती उपस्थित थे. बैठक में संथाल समाज के उत्थान और विकास पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार संथाल समाज के विकास के प्रति सचेत है. कहा कि समाज के लोगों तक सरकार कि विभिन्न योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जा रहा है. कहा कि झामुमो गठबंधन की सरकार ने सरना धर्म कोड विल पारित कर समाज को उनका हक और अधिकार देने का काम किया है. उन्होंने लोगों से अहवान किया कि समाज के लोग क्षेत्र के विकास और समाज के उत्थान के लिए संगठित रहे और संगठन से जुड़कर राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें. बैठक में निर्णय लिया गया कि 2021 के फरवरी माह में संथाली सम्मेलन चाकुलिया में करने का निर्णय लिया गया.मौके पर संथाली झारखंड राज्य प्रदेश अध्यक्ष गणेश ठाकुर हांसदा,अध्यक्ष चंडी चरण किस्कू,सचिव मदन मोहन सोरेन,माणिक हांसदा,राधा नाथ मुर्मू,श्रीनाथ मुर्मू,लखन मांडी,धनजंय करुणामय,पूर्ण चन्द हांसदा,महिला जोबा कुसुम सोरेन,सुभाष मांडी,पिंटु हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.















