
चाकुलिया : चाकुलिया झामुमो प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में एक दिसंबर को टाउन हॉल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर को सफल बनाने के लिए रविवार को विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. बैठक में उपस्थित विधायक समीर महंती ने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान शिविर का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के प्रति कार्यकर्ता जागरूक करे. मौके पर साहेबराम मांडी, धनंजय करूणामय, बलराम महतो, देवाशिस दास, लखन मांडी, राकेश महंती, बाप्पा कुमार, झंटु भोल, बुलबुल मंडल समेत अन्य उपस्थित थे.















