
चाईबासा- पुलिस अधीक्षक अजय लिण्डा के आदेश के पर मंगलवार को जगन्नाथपुर थाना के निर्वतमान थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक ने जगन्नाथपुर के नव पदस्थापित थाना प्रभारी देवसाय भगत को कार्यभार सौंप दिया. जगन्नाथपुर थाना के 18वें नये थाना प्रभारी के रूप में देवसांय भगत नें योगदान दिया है. निवर्तमान थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बुके देकर नए थाना प्रभारी देवसांय भगत को पदभार सौंपा. साथ ही थाना प्रभारी के पद पर योगदान देते ही नवपदस्थापित थाना प्रभारी देवशाय भगत ने अपने अधिनस्थ पदाधिकारियों के साथ एक बैठक भी किए और सभी पदाधिकारियों को बेहतर तालमेल और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के साथ आम जनता को सहयोग और सरल भाव से पेश आने को कहा गया ताकि आम लोगों के साथ जगन्नाथपुर पुलिस का बेहतर ताल मेल बने. वहीं योगदान के उपरांत पत्रकारों को बताया कि वह क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने इसके लिए सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की. उन्होंने बताया कि उनका मकसद क्षेत्र में अमन व शांति बहाल रखना है. उन्होंने कहा कि दोषी को बक्से नहीं जायेंगे व निर्दोश जेल नहीं जायेंगे इसका हमेशा ख्याल रखेंगे. उनका पूरा प्रयास होगा की आम आवाम की आकांक्षाओं पर खरा उतरें। तथा अपराध पर नियंत्रण पाना ही पहली प्राथमिकता है।वहीं लोगों से अपील भी किया गया कि पुलिस को सहयोग पुलिस आपकी सेवा व सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है,आपकी सुरक्षा में ही हमारी सेवा है.साथ ही यह भी कहा गया कि अभी करोना खत्म नहीं हुई है इसलिए मास्क और हेलमेंट पहन कर ही वाहन चलाएं और पुलिस को सहयोग करें.



