
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू और अंचल अधिकारी हीरा कुमार ने ईंट भट्ठा के संचालकों के साथ बैठक की. सभी ईंट भट्टा संचालकों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के लाभुकों को प्राथमिकता देते हुए अच्छी गुणवत्ता के ईंट सही दाम पर आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि आवास और शौचालय निर्माण कार्य ससमय पूर्ण किया जा सके. बताया कि ईंट की समस्या के कारण आवास और शौचालय निर्माण कार्य की गति काफी धीमी पड़ गई है. बैठक में अंचल निरीक्षक हराधन मदीना, अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक समेत अन्य उपस्थित थे.



