
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष के सेवानिवृत्त होने पर प्रखंड कार्यलय में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस. अभिनव, प्रखंड प्रमुख हीरामणि मुर्मू, प्रखंड और अंचल कर्मी उपस्थित थे. उपस्थित सदस्यों ने श्री घोष के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपने परिजनों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करने की शुभकामनाएं दी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा किए गए कार्यों, उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उत्तम सेवा कार्य, योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सरकारी कार्यो से मुक्त हुए हैं, वे समाज के उत्थान में अपनी योगदान निभायें.समारोह के अंत में सभी ने उन्हें माला पहनाकर और उपहार देकर विदाई दी.



