
घाटशिला : जमशेदपुर प्रखंड के 60 किसानों को आत्मा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्टेंशन योजना के तहत जिला स्तरीय परिभ्रमण कराया गया. मुसाबनी प्रखंड के गोहला गांव निवासी प्रगतिशील किसान मधु हांसदा के द्वारा जरबेरा फूल की खेती की गई है जिसको दिखाने के लिए आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक शशिकला महतो ने किसानों को परिभ्रमण कराया.
किसान मधु हांसदा ने मौके पर किसानों को बताया कि उन्होनें रोजगार सेवक की नौकरी छोड़ने के बाद उद्यान विभाग से पॉली हाउस अनुदान में प्राप्त कर जरबेरा फूल की खेती करना शुरू किया, जिससे प्रति सप्ताह 10,000 हजार रूपये आमदनी हो रही है. इसके बाद किसानों को मुसाबनी के ही बादल मुर्मू के खेत का भ्रमण कराया गया जहां उनके द्वारा परवल की खेती की गई है.
आत्मा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्टेंशन योजना अन्तर्गत इस वर्ष परवल की खेती हेतु उन्हें नि:शुल्क पौधा उपलब्ध कराया गया है. इस एक दिवसीय जिला स्तरीय परिभ्रमण कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला किसान उपस्थित थे. मौके पर पदाधिकारी द्वारा पॉली हाउस के तहत खेती करने की विधि और उससे होने वाली लाभ की जानकारी देकर किसानों को इस विधि से खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया.




