
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चंदनपुर पंचायत के चंदनपुर गांव निवासी शिक्षक दुर्गा पद टुडू का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी. जानकारी मिलने पर क्षेत्र के जिला पार्षद शिवचरण हांसदा स्व शिक्षक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दिया. मौके पर परिजनों ने श्री हांसदा को समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि बीमा की राशि मिलने और सरकारी प्रावधान के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं जैसे अनुकम्पा की नौकरी समेत अन्य विभागीय कार्यालयी दिक्कतों के समाधान के लिए वे हमेसा तत्पर रहेगें और जल्द से जल्द समाधान कर परिवार को लाभान्वित कराने का प्रयास करेंगे. मौके पर सुनील टुडू, धनेश्वर मुर्मू, लालू हांसदा, जितेन टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.















