
बहरागोड़ा : विकास कार्यो में हो रही अनियमितता की ग्रामीणों द्वारा मिली शिकायत पर शुक्रवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान विधायक ने बीडीओ की क्लास ली. उन्होंने बीडीओ समेत प्रखंड और अंचल कर्मियों को हिदायत दिया कि सभी अपने कार्य के प्रति इमानदारी बरते. उन्होंने ग्रामीणों द्वारा मिली विकास योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत को संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराकर जल्द सुधार करने की बात कही.
उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार कार्यकाल में किसी को भी लूट की छुट नही देंगे, सभी इमानदारी पूर्वक अपना कार्य करे नही तो वे विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा करेंगे. इस मौके पर आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, ललित मांडी, गुरुचरण मांडी, गौरी माहतो, अरुण बारिक, रासबिहारी साव, राजीव गिरी, विशाल बारिक, पिंटू दास समेत अन्य उपस्थित थे.




