
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के वन विश्रामागार परिसर में शुक्रवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी गौरव कुमार और प्रोजेक्ट एक्सयूटिव( प्रोजेक्ट पदाधिकारी) महेश्वर कुमार के साथ बैठक कर क्षेत्र में हो रही बिजली समस्या को अवगत कराते हुए जल्द समाधान करने की बात कही है.बैठक में विधायक श्री महंती ने कहा कि बहरागोड़ा में लोड सीडिंग के नाम पर काफी बिजली की कटौती की जा रही हैं इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि जल्द इसपर सुधार लाया जाए ताकि लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिल सके.
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में कई ट्रांसफार्मर जले हुए हैं जिस कारण गांव के ग्रामीण अंधेरे में है वहां जल्द नये ट्राँसफार्मर उपलब्ध कराया जाए. कहा कि बहरागोड़ा कृषि प्रधान क्षेत्र है किसानों को खेती कार्य के लिए कृषि संबंधित संयोजन दिया जाए और ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाए ताकि किसानों को फसल की सिंचाई करने के लिए बिजली मिल सके. कहा कि क्षेत्र में कई एजेंसियां बिजली की कार्य कर रही हैं और कार्य मे हुई गड़बड़ी की जनता द्वारा उन्हें शिकायत की गई है वहां कार्यों में सुधार किया जाए. मौके पर पदाधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा दिये गये दिशा निर्देश पर जल्द विभाग द्वारा पहल किया जाएगा. मौके पर आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, ललित मांडी, गुरूचरण मांडी,गौरी माहतो, अरुण बारिक, रासबिहारी साव, राजीव गिरी, विशाल बारिक, पिंटू दास समेत अन्य उपस्थित थे.




