
जमशेदपुर:जमशेदपुर के कदमा स्थित उलियान टैंक रोड में जमीन का बिना हिस्सा किए बेचने का विरोध करने पर मंगल सरदार ने अपने छोटे भाई की विधवा पत्नी पदमिनी सरदार के साथ मारपीट की कोशिश की. पदमिनी सरदार शनिवार को एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन से मिलने पहुंची. पदमिनी ने बताया कि वह अदित्यपुर के बोनडीह में अपने बच्चों के साथ रहती है. दो साल पहले पति श्याम सरदार की मौत हो चुकी है.
पति के मौत के बाद बच्चों की सारी जिम्मेदारी उसपर आ गई है. अर्थिक तंगी के कारण वह बच्चों की परवरिश नहीं कर पा रही है. वहीं उनके ससूर के नाम पर कदमा उलीयान में 82 कट्टा जमीन है जिसे पति के बड़े भाई मंगल सरदार द्वारा बेचने का प्रयास किया जा रहा है. जब उन्होने मंगल सरदार से कहा की जमीन का हिस्सा नहीं हुआ है, उसे बेच नहीं सकते तो मंगल सरदार ने गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दे डाली. पदमिनी ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि जेठ द्वारा जमीन का हिस्सा कर दिया जाए, इसके बाद ही बेचने की अनुमति दी जाए.



