
चाकुलिया : चाकुलिया के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग में कार्यरत एसबीओ लाइनमैन और हेल्पर अपने बकाए सात माह के मानदेय भुगतान को लेकर रविवार से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर रहेंगे. शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल चाकुलिया विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर सहायक अभियंता के नाम मांग पत्र सौंपा. मांगपत्र में हड़ताल की सूचना दे दी गयी है. सौंपे गये मांग पत्र में कहा है कि विगत सात माह से एसबीओ, लाइनमैन और हेल्पर के बीच मानदेय का भुगतान नही किया गया है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है. कहा कि जब तक बकाया मानदेय राशि की भुगतान नही होता है तब तक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे. इस मौके पर छोटु सिंह मुंडा, भागीरथ नायक,सुभाष चन्द्र महतो, बाघराय मांडी, अमल गोप, कृष्णा महतो, राजेश महतो, प्रदीप महतो, राम चन्द्र बास्के,सुनील राणा, तापस राणा समेत अन्य उपस्थित थे.



