
सरायकेला : झारखंड विधानसभा की वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन समिति की टीम शनिवार को सरायकेला पहुंची. जहां इन्होंने जिले के उपायुक्त सहित तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक की. आपको बता दें कि इस टीम की सभापति इचागढ़ की विधायक सविता महतो हैं. इससे पूर्व समिति ने जमशेदपुर का दौरा किया. जहां टीम ने पर्यावरण से संबंधित कई खामियां पायी. सरायकेला- खरसावां जिले में भी टीम ने पर्यावरण को लेकर चिंता जाहिर की. जानकारी देते हुए टीम के सदस्य सिसई विधायक जिग्गा होरो ने बताया कि विकास के लिए तय मानक को ध्यान में रहते हुए प्रदूषण जायज है, लेकिन जो स्थितियां सामने आ रही है उस पर काफी काम करना पड़ेगा. कुल मिलाकर टीम ने जिले में पर्यावरण के मामले में कई खामियां पायी और चिंता जाहिर की. हालांकि टीम के सदस्यों ने जिले के अधिकारियों को इसे जल्द नियंत्रित करने का निर्देश दिया. टीम के अन्य सदस्य मांडर से कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की, पोटका विधायक संजीव सरदार भी मौजूद रहे.




