
चाकुलिया : झारखंड में स्थानीय लोग मकर पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते है. पर्व पर हर परिवार द्वारा पकवान और नये वस्त्र पहनकर आपसी एकता और भाईचारे के साथ मकर पर्व को मनाते है. कोरोना संक्रमण के कारण विगत 8 माह से बाजार के विभिन्न दुकानदारों की निंद उड़ा दी थी, व्यापार ठप थे, परंतु मकर पर्व पर बाजार के विभिन्न दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. बाजार में खरीदारी करने पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ ने बाजार में रौनक ला दिया है. हालांकि दुकानदारों ने कहा कि पूर्व के वर्षो में मकर के उपलक्ष्य में जिस तरह खरीददारी ग्रामीण करते थे, उस तर्ज पर इस वर्ष ग्रामीणों ने खरीददारी नही किया है. कहा कि कोरोना की असर मकर पर्व पर भी पड़ा है.



