
बहरागोड़ा : जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मनोचिकित्सक डॉ दीपक गिरी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ का दौरा किया. डॉ दीपक गिरी ने स्वास्थ्य शिविर बहरागोड़ा मे 106 मरीज और धालभूमगढ़ मे 12 मरीज, कुल 118 मरीजों का इलाज कर दवा वितरण किया. अगला मानसिक स्वास्थ्य शिविर 9 फरवरी को लगेगा. इस अवसर पर श्यामा महापात्रा, एमपीडब्ल्यू चंदन मन्ना, आनंद साव, राजेश प्रहराज, दीपक जेना,निरंजन महतो समेत स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी मौजूद थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




