
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के कानिमहुली में स्टेशन डिमांड कमेटी के तत्वावधान कानिमहुली हॉल्ट के 18वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. मौके पर विधायक समीर महंती की अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि सह समीर सेना के संयोजक राकेश महंती शामिल हुए.उन्होंने डिमांड कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय भुवन चन्द्र महतो और पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मल्लिक हेम्ब्रम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. मौके पर कमेटी ने कानिमहुली हॉल्ट की विभिन्न समस्याओं को रखा.
इस अवसर पर राकेश महंती ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखकर जल्द समाधान कराने का प्रयास करेंगे. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, झामुमो जिला सह सचिव धनजंय करूणामय, शुभदीप दास, राहुल महतो, मुखिया प्रतिनिधि राधानाथ मुर्मू, बलराम महतो, लखन मांडी, डिमांड कमेटी के अध्यक्ष पंकज महतो, राजेन सोरेन, मिठुन महतो, निर्मल कटियार, असित महतो,समेत अन्य उपस्थित थे.



