
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सिमदी पंचायत के लोहामालिया गांव मे मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर शांतिनगर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय रात्रि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. यह जानकारी कमेटी के सदस्य सुकांत नायक ने दी है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 15 जनवरी से शुरू है. कहा कि दो दिन रात में दुधिया रौशनी में मैच खेला जाएगा. प्रतियोगिता की तैयारी कमेटी द्वारा पूर्ण कर लिया गया है. इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें सीमाबद्ध है. कहा कि प्रतियोगिता के विजयी टीम को 5000 और ट्रॉफी,उप विजेता टीम को 3000 और ट्रॉफी और तृतीय स्थान पर रहे टीम को 1000 रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा.



