
जमशेदपुर : जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी व जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से संचालित अभियान के तहत प्लाज्मा डोनेशन अभियान का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है. आज इस कड़ी में चौथी बार प्लाज्मा डोनेशऩ प्रशान्त साहू ने किया। नियमित रक्तदाता के रूप में इन्होंने छह बार रक्तदान भी किया है। आज इनके प्लाज्मा डोनेशन के समय जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेड क्रॉस के एसडीपी प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, युनियन कमिटी मेम्बर भानु तथा चिकित्सक डॉ. रीता सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहकर इनका उत्साह बढाया तथा सम्मान पत्र के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया। (नीचे भी पढ़ें)
बागबेड़ा थाना चौक पर रेड क्रॉस सोसाइटी का नेत्र शिविर 23 से
भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से चलाये जा रहे अंधापन निवारण अभियान के तहत 597वां नेत्र शिविर 23 से 25 जनवरी 2021 तक आयोजित किया जायेगा। समाजसेवी गोपालदास जी माहेश्वरी द्वारा उनकी पोती यांशी के जन्मदिवस पर इस नेत्र शिविर का संयोजन उनके द्वारा किया जा रहा है। 23 जनवरी को नेत्र रोगियों के आंखो की जांच बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में की जायेगी, जिसके पश्चात चयनित नेत्र रोगियों का 24 जनवरी को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा तथा डॉ. विवेक केडिया द्वारा ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा तथा ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की विदाई 25 जनवरी को की जायेगी।
















