
जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले चांडिल थाना अंतर्गत एन एच 33 स्थित कांदरबेड़ा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई. इस घटना में केबिन के अंदर सो रहे ट्रक चालक और खलासी झुलस गए. दोनों ने किसी तरह केबिन से निकालकर अपनी जान बचाई. इधर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है. घायलों मे चालक दुर्गाचरण सिंह और खलासी शिवनाथ उरांव शामिल है. दोनों चौका के रहने वाले है. घटना के संबंध में चालक दुर्गाचरण ने बताया कि वे लोग बोकारो में आयरन ओर खाली कर वापस ओडिशा जा रहे थे. वह तीन रातों से सोया नहीं था इसलिए हाईवे के किनारे सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर ट्रक मे सो गया. अचानक से ट्रक में आग लग गई. उसने किसी तरह ट्रक के केबिन का दरवाजा खोला और ट्रक से बाहर आ गया. फिलहाल दोनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.





