
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए है. पहली घटना चक्रधरपुर खरसावां मार्ग पर हुई, जहां दो बाइक आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में एक बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपत्ती और दो बच्चे घायल हैं. घायलों को इलाज के अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया है. दंपत्ती अपने बच्चों के साथ अकाशनी मंदिर से लौट कर आ रहा था. वहीं दूसरी घटना उलीराजाबासा पुलिया के पास की है जहां एक साइकिल सवार को अज्ञात बस ने धक्का मार दिया, जिससे साइकिल सवार 40 वर्षीय अजित पूर्ति की घटनास्थल ही मौत हो गयी, जबकि 13 वर्षीय अजय पूर्ति घायल हो गया है. सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.







